उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 21 मार्च से होगा शुरू, 11 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में जुटेंगे 4500 शिक्षक!

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 11 मार्च को 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है,इस बार एक खास बदलाव किया गया है जिससे न केवल रिजल्ट बनाने में आसानी होगी बल्कि समय की भी बचत होगी.
उत्तराखंड बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से आयोजित किया और अब कॉपियों की जांच भी पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी, प्रदेश भर में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21 मार्च से 4500 शिक्षक 11 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे.
सबसे खास बात यह है कि इस बार मूल्यांकन केंद्र से ही अंकों को ऑनलाइन फीड किया जाएगा. इससे रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम रहेगी.
इस बार 10वीं के परीक्षार्थी – 1,13,688.
12वीं के परीक्षार्थी – 1,09,699
कुल परीक्षार्थी – 2,23,387
मूल्यांकन केंद्र – 29
शिक्षक नियुक्त – 4500
उत्तरपुस्तिकाएं – 11 लाख
मूल्यांकन तिथि – 21 मार्च से 4 अप्रैल
वहीं जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार हम पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना रहे हैं, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता बनी रहे.अंकों को सीधे ऑनलाइन फीड किया जाएगा ताकि रिजल्ट समय पर और सटीक तरीके से घोषित हो सके.
बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर अभिभावकों में भी संतोष देखा जा रहा है.

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *