डोईवाला लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

घाड टीवी….डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर जहाँ लगातार रोड हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे वही आज सुबह करीब 7:45 पर देहरादून हरिद्वार नेशनल हाईवे लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर एक बार फिर देहरादून की ओर से आ रहे खनन सामग्री के डंपर ने तीन कारों को टक्कर मारते हुए एक कार को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया जिनमें से एक कार ट्रक के आगे फसी हुई टोल प्लाजा के पोल और ट्रक के बीच जाकर पिचक गई, सूचना मिलते ही डोईवाला की स्थानीय पुलिस के साथ sdrf की टीम मौके पर पहुंची और लगातार दो से ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद कटर के द्वारा कार को काट कर दो व्यक्तियों के शवो को बाहर निकाला गया, जानकारी के अनुसार रोड हादसे में मृत दोनों व्यक्ति नत्थनपुर के बताए जा रहे हैं । हादसा इतना भयंकर था की दोनों व्यक्तियों के शव बुरी तरह से कार में फंसे हुए थे जिन्हें कटर द्वारा काट कर निकल गया ।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *