यूपी में युवती की हत्या कर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

अमरोहा। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव में पॉलिटेक्निक के छात्र ने प्रीति (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र आयुष उर्फ चाहत (20) ने घर पहुंचकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवती के शव को अमरोहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि छात्र के शव को कांठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।

मृतका प्रीति अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव के रहने वाले किसान रूप सिंह की बेटी थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की प्रीति ने बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं कांठ थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी आयुष उर्फ चाहत तेजपाल सिंह का बेटा था। आयुष मुरादाबाद के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रीति के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी बिजनौर जनपद के एक गांव में कर दिया था।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *