
पूर्व काबीना मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश को भगवानपुर में दो सभाओ में दी गयी श्रद्धांजलि।
आज भगवानपुर विधानसभा में दो अलग अलग श्रद्धांजलि सभाओ का आयोजन किया गया जिनमे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। आज भगवानपुर विधानसभा में स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की पत्नी तथा भगवानपुर विधायक ममता राकेश तथा उनके पुत्र अभिषेक राकेश द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा भगवानपुर विधानसभा में किये गए विकास कार्यों को ज़िक्र करते हुए वक्ताओ ने बताया कि स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश ने भगवानपुर विधानसभा में अनेको विकास कार्य कराये जिनमे तहसील , नगर पंचायत , विद्यालय अस्पताल आदि के अलावा सड़के पुल आदि अनेको विकास कार्य कराये उनकी कमी हमेशा भगवानपुर के लोगों में खलती रहेगी। इस बीच भगवानपुर विधायक तथा स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश कि पत्नी ममता राकेश भावुक होते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्रद्धांजलि सभा में पहुचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में दूसरी सभा का आयोजन भाजपा नेता तथा स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई सुबोध राकेश के द्वारा किया गया तथा स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभा में पहुचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
आप को बतादे की अब बोलेगा भगवानपुर की टीम ने ज़ब दोनों जगह परिवारिक तौर पर एक जगह श्रधांजलि बनाने की बात कही तों दोनों नेताओं की बात एक थी उन्होंने कहा राजनीती अलग हैँ और परिवार अलग हैँ ये बात मुँह से निकली तों हवा की तरह फ़ैल गयी और ऊपर बैठी महान आत्मा के दिल मे सकून जरूर हुआ होगा जो इन नेताओं को सोचना समझना जरुरी हैँ
आप तस्वीरों मे साफ तौर पर देख सकते हो उस महान आत्मा का जाने का दुःख दोनों और हैँ एक तरफ पत्नी और बेटा तड़फ तड़फ कर रो रहे हैँ और दूसरी और भाई और बहने जो फूट फूट कर आँखों से नीर बहा रहे हैँ