किसानों ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन हमारी समस्याओं का जल्द हो निस्तारण

रुड़की

एंकर भारतीय किसान रोड संगठन ने आज प्रशासनिक भवन से पैदल मार्च निकलते हुए रुड़की तहसील ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया
धरने के दौरान किसानों ने रुड़की एसडीएम से मुलाकात की और अपनी मांगों से अवगत कराया
किसानों का कहना है कि बिजली विभाग 5 हजार रुपए के बकाया पर किसान और गरीब लोगों के कनेक्शन काट रहा है
किसानों ने कहा कि अगर बिजली विभाग किसी व्यक्ति के घर पर कार्रवाई करता है तो कार्रवाई के दौरान वीडियो ग्राफी भी की जाए जिससे जानकारी हो जाये की कार्रवाई के दौरान क्या डिफॉल्ट पाया गया है आगे उन्होंने कहा कि
जो बिजली विभाग द्वारा सिक्योरिटी चार्ज लगाया जा रहा है वह भी हटाया जाए और चकबंदी विभाग में जो घोटाला चल रहा है उसकी जांच की जाए इस दौरान किसानों ने कहा कि NH में जिन किसानों की जो जमीन गई है
उनमें से कई किसान ऐसे हैं जिनका आज तक जमीन का भुगतान नहीं हो पाया
यह सारी समस्याएं किसानों ने रुड़की एसडीएम के सामने रखी रुड़की एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उनसे किसनो की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा
इस दौरान किसानों ने कहा कि इकबालपुर मिल पर हमारा करोड़ों रुपए बकाया है
जिसके लिए रुड़की एसडीम इकबालपुर मिल के अधिकारी से मुलाकात कर किसानों का भुगतान के लिए भी बात करने का आश्वासन दिया

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *