मेहवड़ शमशान घाट से अस्थियाँ चोरी करता,आरोपी गिरफ्तार

एंकर- रूड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में शमशान घाट से मृत व्यक्ति की अस्थियों को चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। चोरी करने वाला व्यक्ति तांत्रिक बताया गया है और उसके पास से तंत्र विद्या करने वाली सामग्री भी बरामद हुई है। आपको बता दें कि मेहवड़ कला निवासी आयुष्मान पराशर ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाना की मृत्यु के बाद बीस फरवरी को उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित शमशान घाट में किया था। आज किसी ने उन्हें सूचना दी कि कोई व्यक्ति उनके नाना की चिता पर तंत्र विद्या कर रहा है। वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति उनके नाना की अस्थियाँ चुराकर स्कूटी से भागने लगा। उन लोगों ने उसे पकड़ा तो उसके बैग में उनके नाना की अस्थियाँ, अगरबत्तीयाँ, शराब के 2 पव्वे व अन्य तंत्र विद्या का सामान बरामद हुआ। इसके साथ ही उसकी जेब से एक मोबाइल व आधार कॉर्ड की फोटो कॉपी व मोबाइल में बहुत सी तांत्रिक वि‌द्याओं की फोटो फारर्वड की गयी है जिससे यह लोगो की तांत्रिक विद्यायें करने के लिये पहले भी मृतक लोगो की अस्थियाँ चुरायी है
जो इसके मोबाइल में पूर्व में किये गये अपराधो की लोगो को विडियो बनाकर भेजी गयी है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *